Monday, April 11, 2022

आनंद चित्रकथा (Anand Chitrakatha)

आनंद चित्रकथा का लोगो
(इसका रंग चित्रकथाओं के साथ बदलता रहता था.)

आज बात करते हैं आनंद चित्रकथा की. वैसे इसके बारे में कुछ बातें कल ही अजय चित्रकथा में हो चुकी है. कैसे? आनंद चित्रकथा और अजय चित्रकथा के प्रकाशक एक ही थे - अजय प्रकाशन, प्रेमपुरी, मेरठ-2. मुझे स्वयं कई बार दोनों चित्रकथा प्रकाशनों में समानता दिखी थी परन्तु आज जब इस लेख के लिए रिसर्च की तो शंकाएं दूर हो गयीं. 

ख़ास बात यह नहीं है कि आनंद चित्रकथा भी आनंद चित्रकथा के ही प्रकाशकों के द्वारा प्रकाशित हुई थी, मजेदार यह कि दोनों कमोबेश एक ही समय में प्रकाशित हुई थी - यानि दो अलग-अलग कॉमिक्स प्रकाशन. एक में जहाँ प्रकाशन का नाम अजय पॉकेट बुक्स लिखा था तो आनंद चित्रकथा में आनंद चित्रकथा, प्रेमपुरी, मेरठ-2. 




आनंद चित्रकथा का पहला सेट मार्च 1982 में प्रकाशित हुआ था और इसका संचालन प्रकाशक के रूप में शारदा रानी जैन और संपादक के रूप में आनंद कुमार जैन के रूप में किसी जैन परिवार के द्वारा किया गया था. आनंद चित्रकथा और अजय चित्रकथा भले ही एक ही प्रकाशन समूह की हो और एक ही समय में आई थी, परन्तु आनंद चित्रकथा हर दृष्टिकोण से अजय चित्रकथा से बेहतर थी. इसलिए ही शायद यह 17 सेट तक प्रकाशित होती रही. 

आनंद चित्रकथा में 17 सेट में कुल 66 चित्रकथाओं के बारे में मेरी जानकारी है. 18 वां सेट घोषित जरूर हुआ पर संभवतः प्रकाशित नहीं हो पाया. कारण - वही जो अनेक प्रकाशनों के लिए सहीं था. 

मार्च 1982 से प्रकाशित आनंद चित्रकथा में सभी कॉमिक्स केवल हिंदी भाषा में प्रकाशित हुए थे. सभी कॉमिक्स बड़े आकर में और रंगीन थे. गुणवत्ता में ये प्रभात और नूतन कॉमिक्स के सदृश्य थे लेकिन उनके जैसा लम्बा सफ़र आनंद चित्रकथा का नहीं रहा. 

आनंद चित्रकथा के प्रथम चार सेटों में मेरे अनुसार 2-2 कॉमिक्स ही प्रकाशित हुई थी. इन सेटों में केवल एक कॉमिक्स को छोड़कर बाकी 7 कॉमिक्स चाचा चक्रम और कामरेड शेखचिल्ली के थे. सेट क्रमांक 5 से लेकर सेट क्रमांक 14 तक सभी सेटों में 4-4 चित्रकथाएं प्रकाशित हुई थी और अंतिम तीन सेट में 6-6 चित्रकथाएं. 18 वे सेट के लिए भी 6 कॉमिक्सों की घोषणा हुई थी. 

आनंद चित्रकथा के मूल्य शुरुआती 2.50 रुपये से लेकर अंत में 4.00 रूपये तक रहे थे. नीचे टेबल में सभी कॉमिक्सों के साथ उनके वास्तविक मूल्य दिए हुए हैं. 

आनंद चित्रकथा के पात्रों में चाचा चक्रम, कामरेड शेखचिल्ली, बंटी-पिंटू, लाली-डाली प्रमुख थे जो नियमित प्रकाशित हुए थे. छोटेलाल-मोटेलाल और सूरज-सलीम का सफ़र एक ही अंक में समाप्त हो गया था. 

आनंद चित्रकथा में प्रकाशित और घोषित चित्रकथाओं की सूची. 

अंक

सेट संख्या

कॉमिक्स का नाम

सीरीज/पात्र

मूल्य (रु.)

1

SET-01

बगदाद के ठग 

विविध

2.50

2

 

कामरेड शेखचिल्ली 

कामरेड शेखचिल्ली

2.50

3

SET-02

चाचा चक्रम और डाकू गब्बर सिंह 

चाचा चक्रम

2.50

4

 

कामरेड शेखचिल्ली और भूतनाथ 

कामरेड शेखचिल्ली

2.50

5

SET-03

चाचा चक्रम और दरिन्दा मुजरिम 

चाचा चक्रम

2.50

6

 

कामरेड शेखचिल्ली भूतों की नगरी में 

कामरेड शेखचिल्ली

2.50

7

SET-04

चाचा चक्रम और गोल्ड मैन 

चाचा चक्रम

2.50

8

 

कामरेड शेखचिल्ली और काला शैतान 

कामरेड शेखचिल्ली

2.50

9

SET-05

चाचा चक्रम और समुद्री लुटेरा 

चाचा चक्रम

2.50

10

 

कामरेड शेखचिल्ली और खूनी खजाना 

कामरेड शेखचिल्ली

2.50

11

 

गद्दारों का अंत

बन्टी-पिन्टू

2.50

12

 

लाली डाली और चार चोर

लाली-डाली

2.50

13

SET-06

चाचा चक्रम और मोम के पुतले 

चाचा चक्रम

2.50

14

 

कामरेड शेखचिल्ली और  खूनी षड़यन्त्र

कामरेड शेखचिल्ली

2.50

15

 

लाली डाली और देश के दुश्मन 

लाली-डाली

2.50

16

 

बन्टी पिन्टू और काला नाग 

बन्टी-पिन्टू

2.50

17

SET-07

चाचा चक्रम और मौत का देवता 

चाचा चक्रम

3.00

18

 

कामरेड शेखचिल्ली और जादुई पतंग 

कामरेड शेखचिल्ली

3.00

19

 

अब क्या होगा?

लाली-डाली

3.00

20

 

बन्टी पिन्टू और हीरों का हार 

बन्टी-पिन्टू

3.00

21

SET-08

चाचा चक्रम और दौलत का शिकारी 

चाचा चक्रम

3.00

22

 

कामरेड शेखचिल्ली और जादुई दानव 

कामरेड शेखचिल्ली

3.00

23

 

बन्टी पिन्टू का अपहरण 

बन्टी-पिन्टू

3.00

24

 

नीली पहाड़ी के प्रेत

लाली-डाली

3.00

25

SET-09

चाचा चक्रम और बर्फ का शैतान 

चाचा चक्रम

3.00

26

 

फुटबॉल का खिलाड़ी

कामरेड शेखचिल्ली

3.00

27

 

जमाखोरों का गिरोह

बन्टी पिन्टू

3.00

28

 

लाली डाली और सुपर स्टार 

लाली-डाली

3.00

29

SET-10

चाचा चक्रम और मुर्दों का सम्राट 

चाचा चक्रम

3.00

30

 

सागर का शैतान

कामरेड शेखचिल्ली

3.00

31

 

मौत का फ़रिश्ता

बन्टी पिन्टू

3.00

32

 

लाली डाली और जमाखोरों को टक्कर

लाली-डाली

3.00

33

SET-11

चाचा चक्रम और शैतान वैज्ञानिक 

चाचा चक्रम

3.00

34

 

रक्त का प्यासा

कामरेड शेखचिल्ली

3.00

35

 

मौत से टक्कर 

विविध

3.00

36

 

खतरनाक एजेंट 

विविध

3.00

37

SET-12

चक्रम सीरीज - ख़ूनी चक्र 

चाचा चक्रम

3.00

38

 

धरती के सौदागर -  

कामरेड शेखचिल्ली

3.00

39

 

मौत का तूफ़ान -

बन्टी पिन्टू

3.00

40

 

खजाने का सांप -

लाली-डाली

3.00

41

SET-13

मियां जी की शादी -  

कामरेड शेखचिल्ली

3.50

42

 

राजा 

विविध

3.50

43

 

मौत का तूफ़ान / सिकन्दर का खजाना 

विविध

3.50

44

 

गुलाम सुल्तान 

विविध

3.50

45

SET-14

लाकर नंबर 311 - चाचा चक्रम

चाचा चक्रम

3.50

46

 

कामरेड शेखचिल्ली मंगल  ग्रह में 

कामरेड शेखचिल्ली

3.50

47

 

नन्हा दीपू  

विविध

3.50

48

 

तबाही का षड़यंत्र

लाली-डाली

3.50

49

SET-15

लालची बुढ़िया 

विविध

3.50

50

 

खतरे की घन्टी

बन्टी पिन्टू

3.50

51

 

स्वर्ण पदक विजेता - कामरेड शेखचिल्ली

कामरेड शेखचिल्ली

3.50

52

 

चतुर ब्राह्मण 

विविध

3.50

53

 

आतंक का अंत 

विविध

3.50

54

 

दो मूर्ख 

विविध

3.50

55

SET-16

लल्लू पंजू के कारनामे 

विविध

3.50

56

 

फिर आया ड्राकुला - सूरज सलीम 

सूरज-सलीम

3.50

57

 

मौत के पंजे

छोटे लाल- मोटे लाल 

3.50

58

 

जमींदार का पयजामा 

विविध

3.50

59

 

मोर के घर चोर

विविध

3.50

60

 

तबाही के बादल

लाली-डाली

3.50

61

SET-17

लालच बुरी बला 

विविध

4.00

62

 

प्रेत जाल - चाचा चक्रम

चाचा चक्रम

4.00

63

 

चोरों की बारात

विविध

4.00

64

 

खूनी आत्मा 

विविध

4.00

65

 

दूल्हे राजा ससूराल चले

विविध

4.00

66

 

लाली डाली चली विदेश 

लाली-डाली

4.00

सेट  18 (घोषित परन्तु अप्रकाशित)

SET-18

मौत से मुकाबला

विविध

4.00

 

काला भूत

विविध

4.00

 

जासूस दी ग्रेट शेख चिल्ली

कामरेड शेखचिल्ली

4.00

 

लाली डाली और सुनहरी मछली

लाली-डाली

4.00

 

जंगल की रानी

विविध

4.00


उपलब्ध आवरण यानि कवर्स जल्द ही गूगल ड्राइव में ... 

No comments:

Post a Comment