Sunday, October 11, 2026

कँवल कॉमिक्स (Kanwal Comics)

भारतीय और विशेषकर हिंदी भाषी पाठकों के लिए एक समय कॉमिक्स की लोकप्रियता के चलते प्रकाशनों की बाढ़ सी आ गयी थी. हर प्रकाशक इस विधा में अपना भाग्य आजमाना चाह रहा था. उन दिनों पल्प फिक्शन उपन्यासों की लोकप्रियता भी अपने चरम पर थी. दर्जनों प्रकाशन कंपनियां उपन्यास प्रकाशित कर रही थीं और लगभग सभी ने चित्रकथाओं की ओर भी अपना रूख जरूर किया. यहाँ तक कि स्कूल और कॉलेज की पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित करने वाले एस. चंद जैसे प्रकाशक भी अपना मोह नहीं छोड़ सके और चित्रभारती के रूप में शानदार चित्रकथाओं का प्रकाशन किया. 

पर कॉमिक्स प्रकाशनों की इस आंधी में विरले ही जीवित रह सके और अधिकाँश ने कुछ अंकों के बाद पर्याप्त पाठकों की कमी के कारण इस दिशा से मुंह मोड़ लिया. 

ऐसे ही एक कॉमिक्स प्रकाशन हुआ करता था - कँवल कॉमिक्स. कंप्यूटर में पुराने कवर्स के बीच अचानक से मुझे इस प्रकाशन का विज्ञापन नजर आया. बहुत प्रयास करने पर भी पता नहीं चल पाया कि आखिर यह विज्ञापन मैंने कहाँ से डाउनलोड किया था. पर इसके बारे में अधिक जानने और theICEProject के माध्यम से इस भूले-बिसरे प्रकाशन को आपके सामने लाने का जूनून सा हो गया. 

बहुत खोजा, बहुत ढूँढा परन्तु बहुत अधिक कुछ पता न चल सका. तब गौरव भाई की मदद से प्रकाशित कॉमिक्सों की सूची और कवर्स के दर्शन हुए. इन कवर्स और नेट से मिले विज्ञापनों के कवर्स के माध्यम से शुरूआती आठ कॉमिक्सों के ठीक-ठीक कवर इमेज यहाँ शेयर कर रहा हूँ. जैसे ही सहयोग और होगा आप दोस्तों का बेहतर क्वालिटी इमेज से इसे अपडेट करता रहूँगा. 

चलिए छोटी से बात इस प्रकाशन के बारे में - 

No comments:

Post a Comment